search

बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेज से नौकरी, सरकारी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

LHC0088 2025-10-14 12:36:53 views 1102
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, एटा। बेसिक शिक्षा विभाग में कूट रचित तरीके से फर्जी दस्तावेज बनवाकर नौकरी पाने वाले प्रधानाध्यापक के विरुद्ध जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर मामले में संबंधित शिक्षक के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
पहले ही की जा चुकी है बर्खास्तगी की कार्रवाई

  


यह बता दें कि निधौलीकलां क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला खिल्ली पर नियुक्त रहे प्रधानाध्यापक शशिकांत शर्मा पुत्र राज बहादुर निवासी महाराणा प्रताप नगर की विभाग को फर्जी अभिलेखों से नौकरी पाने की शिकायत की गई थी। इसी शिकायत पर विभाग द्वारा जांच कराई गई तो उनके हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी पाये गए।

विभाग द्वारा जांच प्रक्रिया पूरी होने तथा अभिलेखों के फर्जी होने की स्थिति स्पष्ट होने के बाद पूर्व में ही उनकी सेवा समाप्त की कार्रवाई कर दी गई थी। इसके बाद अब विभाग ने शिक्षक शशिकांत शर्मा के विरुद्ध निधौलीकलां थाने में अभियोग पंजीकृत कराया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138