search

Bihar Politics: महागठबंधन में सीटों का एलान आज संभव, समझौते के मूड में राजद और कांग्रेस

deltin33 2025-10-14 11:36:26 views 1129
  

महागठबंधन में आज हो सकता है सीटों का बंटवारा



राज्य ब्यूरो, पटना। महागठबंधन में सीटों को लेकर जारी जिच समाप्त होती दिख रही है। महागठबंधन के दो प्रमुख घटक राजद-कांग्रेस समय के साथ समझौते के नजदीक पहुंचने में लगे हैं। सभी घटक दलों की रजामंदी के आधार पर महागठबंधन ने सीट बंटवारे का फार्मूला करीब-करीब तय कर लिया है। संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार की देर शाम तक गठबंधन संयुक्त रूप से सीटों का एलान कर देगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार को दिल्ली में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के बाद शाम करीब चार बजे तेजस्वी यादव कांग्रेस नेताओं से मिलने पहुंचे। तेजस्वी यादव की पहली मुलाकात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब 35 मिनट तक बातचीत हुई।  

इस बीच तेजस्वी यादव ने वेणुगोपाल के सामने सीटों का गणित रखा। सूत्रों की माने तो इस गणित में कांग्रेस को 55 सीटें मिलने की बात थी। जिसे वेणुगोपाल ने खारिज कर दिया।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बिहार में हाल के दिनों में कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है। इस लिहाज से कांग्रेस को कम कम 65 सीटें दी जाएं। हालांकि तेजस्वी इसके लिए पूरी तरह से तैयार नहीं परंतु उन्होंने आश्वस्त किया कि कांग्रेस को अधिकतम 60 सीटें दी जा सकती हैं।  

देर शाम तेजस्वी यादव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मिले। दोनों नेता करीब-करीब सीट बंटवारे के फार्मूल पर सहमत हो गए हैं।  

सूत्रों की माने तो राजद सर्वाधिक 135 सीटों पर चुनाव लड़ेगा, जबकि कांग्रेस 60 सीटों पर। अन्य घटक दलों को उनकी ताकत और जनाधार के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। राजद-कांग्रेस के अलावा भाकपा माले 19, वीआईपी 15, सीपीआईएम 6 और सीपीआई चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी।  

बाकी बची चार सीटें और अपने कोटे की कुछ सीटों में राजद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा और आईपी गुप्ता की पार्टी को समायोजित कर सकेगा। मंगलवार की शाम तक महागठबंधन में सीटों का एलान संभव है।

यह भी पढ़ें- महागठबंधन में सीटों के एलान से पहले \“खेला\“, माले ने 8 सिटिंग विधायकों को थमा दिया सिंबल

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू और तेजस्वी के पाले में आ गए जदयू के पूर्व सांसद, मगर सामने खड़ी है बड़ी टेंशन!
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521