search

बिजनौर में बाइक से जा रहे छात्र-छात्रा को रोका, वीडियो किया वायरल, तीन गिरफ्तार

Chikheang 2025-10-14 11:36:22 views 1259
  



जागरण संवाददाता, नजीबाबाद। बाइक से जा रहे 12 वीं के छात्र-छात्रा को रोककर तीन युवकों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। यही नहीं आरोपितों ने बाइक की चाबी तक निकाल ली और उन्हें भला-बुरा कहा। प्रसारित वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच की और रिपोर्ट दर्ज तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नगीना देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़का-लड़की पास के ही एक गांव में स्थित इंटर कालेज में कक्षा 12 वीं में पढ़ते हैं। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक से जा रहे थे। दस अक्टूबर की शाम ग्राम कोटकादर के पास गांव के ही रहने वाले आकिब, आवेश और अराफात ने अवैध रूप से रास्ते में रोककर पूछताछ की।

यही नहीं आरोपितों ने बाइक की चाबी निकाल ली और अभद्रता करते हुए उनसे मारपीट तक की। यही नहीं आरोपितों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। नगीना देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र चौहान ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि वीडियो दस अक्टूबर का है।

प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की गई और पीड़ित छात्र की तहरीर पर तीनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953