search

भारत की सबसे बड़ी कूलर उत्पादन इकाई नोएडा में जल्द होगी शुरू, 2500 अतिरिक्त रोजगार होंगे सृजित

deltin33 2025-10-14 03:36:22 views 1324
  

भारत की सबसे बड़ी कूलर उत्पादन इकाई स्थापित होने जा रही।



जागरण संवाददाता, नोएडा। हमारा लक्ष्य सिर्फ विदेशी कंपनियों को सेवाएं देना नहीं है, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ मिशन में भी अहम योगदान देना है। हम एक मजबूत प्रणाली बनाकर उत्पाद क्षमता को बढ़ा रहे है। इससे हमारे बनाए उपकरण विदेशों में भी भेजे जा सकें। मेक इन इंडिया अभियान के एक्का इलेक्ट्रानिक्स ने अब तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से तीन हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फैक्ट्री विस्तार के बाद अब भारत की सबसे बड़ी कूलर उत्पादन इकाई स्थापित होने जा रही है। इसमें अतिरिक्त 2,500 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश इंवेस्टर्स समिट के दौरान एक्का इलेक्ट्रानिक्स के चेयरमैन चंद्रप्रकाश गुप्ता ने सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री राकेश सचान से मुलाकात कर दी।

मेक इन इंडिया के तहत नोएडा के फेस टू में एक्का इलेक्ट्रानिक्स की स्थापना 2018 में हुई थी। यह एलईडी टीवी के लिए मूल डिजाइन विनिर्माण (ओडीएम) करने वाली बड़ी कंपनियों में से एक है। इसकी विनिर्माण इकाई सोनीपत में भी स्थित है।

एक्का इलेक्ट्रानिक्स के प्रबंध निदेशक सागर गुप्ता ने बताया कि एक ऐसा तंत्र बना रहे हैं। जिससे भारत में बने उपकरण वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा कर सकें। एक्का की आगामी कूलर उत्पादन इकाई न केवल भारत के विनिर्माण क्षेत्र को सशक्त बनाएगी, बल्कि उत्तर प्रदेश को रोजगार और औद्योगिक विकास के नए अवसर भी प्रदान करेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521