search

बंगाल में नाबालिग से दुष्कर्म, यूट्यूबर और उसका बेटा गिरफ्तार

deltin33 2025-10-14 03:07:33 views 1265
  

बंगाल में नाबालिग से दुष्कर्म, यूट्यूबर और उसका बेटा गिरफ्तार (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट से पुलिस ने एक यूट्यूबर और उसके नाबालिग बेटे को एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीडि़ता के पिता कोलकाता पुलिस में अधिकारी हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के अनुसार लाखों फालोअर्स वाला मशहूर यूट्यूबर अरविंद मंडल हरोआ थाना क्षेत्र में रहता है। पीडि़ता भी इसी इलाके में रहती है। यूट्यूबर और उसके नाबालिग बेटे ने कुछ महीने पहले लड़की को वीडियो और रील बनाने के नाम पर बुलाया था।

लड़की को इंटरनेट मीडिया पर अपडोल करने के लिए वीडियो बनाने के बहाने अलग-अलग जगहों पर भी ले जाया गया। दरअसल, लड़की का परिवार आरोपित यूट्यूबर और उसके बेटे का पड़ोसी था, इसलिए उन्होंने इस मामले पर कोई आपत्ति नहीं जताई।
कैसे बनाया हवस का शिकार?

हालांकि, वीडियो बनाने के साथ-साथ, लड़की की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो उसकी सहमति के बिना चुपके से ले ली गईं। बाद में, आरोपित यूट्यूबर और उसके बेटे ने नाबालिग लड़की को उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया, तो वे तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देंगे। नाबालिग लड़की चुप रही। ऐसे में उससे कई बार दुष्कर्म किया गया। गत शुक्रवार को उसने पूरी बात अपने परिवार को बताई। उसके परिवार वालों ने आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ हरोआ पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद यूट्यूबर और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521