search

घोसी से किशोरी को राजस्थान में दो युवकों को बेचने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

LHC0088 2025-10-14 03:36:42 views 959
  



जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ)। घोसी क्षेत्र की एक किशोरी को झांसा देकर राजस्थान के दो युवकों बेच दिया गया। ढाई माह पूर्व राजस्थान से बरामद हुई किशोरी ने पुलिस के सामने सारा उगला तो सभी अचंभित हो गए।

किशोरी की निशानदेही पर घोसी कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात 11 बजे घोसी-नदवासराय मार्ग पर फोरलेन अंडरपास के मुख्य आरोपित सरवन को दबोच लिया, जबकि आरोपित दंपती पूर्व में ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसी के साथ ही निर्दोष युवक की गर्दन फंसने से बच गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

04 अक्टूबर 2023 की शाम चार बजे घोसी से सटे एक गांव की एक नाबालिग गायब हो गई। किशोरी दो युवकों से मोबाइल पर बात करती थी। उसकी मां ने शक के आधार पर सुजीत नामक युवक पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी पंजीकृत कराया।

उधर सुजीत अपने घर पर ही रह रहा था। पुलिस ने हाथ-पांव मारा पर सफलता न मिली। कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ से इस मामले पर चर्चा किया। उच्चाधिकारियों से हरी झंडी मिलते ही कोतवाल व अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल किशोरी की लोकेशन पता करने में जुट गए। लगभग ढाई माह पूर्व इंटरनेट मीडिया के माध्यम से राजस्थान के माउंट आबू में किशोरी की लोकेशन मिली। पुलिस किशोरी को कोतवाली ले आई।

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि माेहम्मदाबाद के देवकली देवलास के युवक सरवन से भी उसकी बात होती थी। उसके ही बहकावे में आकर वह उसके घर चली गई। सरवन ने चार दिनाें बाद उसे पड़ोसी रामू व उसकी पत्नी पुष्पा को सौंप दिया। इन दाेनों ने उसे राजस्थान में एक व्यक्ति से रुपये लेकर उसकी शादी कर दिया। कुछ दिनों बाद किशोरी को बुला लिया व दूसरी बार एक अन्य व्यक्ति से रुपये लेकर उसकी दोबारा शादी कर दिया।

इस बीच पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने रामू व उसकी पत्नी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया। दंपती की गिरफ्तारी हाेते ही सरवन गायब हो गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय भेजा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138