search

रेवाड़ी में खुले में कचरा फेंकने वालों की अब खैर नहीं, NGT की सख्ती के चलते भुगतना पड़ेगा जुर्माना

LHC0088 2025-10-14 00:37:37 views 1243
  

नगरपालिका ने की सख्ती; भुगतना पड़ेगा इतना जुर्माना



जागरण संवाददाता, धारूहेड़ा। स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने और लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नगरपालिका ने सख्त कदम उठाया है। खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर अब कार्रवाई होगी।

जगह-जगह सूचना के पंफ्लेट लगाए गए है। जिनमें कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने का बात कही गई है। जागरूकता व सूचना के लिए नगरपालिका प्रशासन ने शहर के प्रमुख स्थलों, गलियों और कूड़ा फेंकने वाले स्थायी स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिन पर साफ-साफ लिखा है कि एजीटी के आदेशानुसार कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कई लोग खुले में कूड़ा डालने की आदत नहीं छोड़ रहे है। वार्ड एक की पार्षद सुमित्रा मुकदम ने अपने वार्ड में मुनादी करवाते हुए सेक्टर के लोगों से कूड़ा नहीं फेंकने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- अवैध पटाखों का जखीरा देख दंग रह गई पुलिस, रेवाड़ी में बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप


स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह अभियान पूरे शहर में चलाया जा रहा है। नगर पालिका की टीमें सुबह और शाम गश्त करेंगी ताकि कोई भी व्यक्ति खुले में कूड़ा न फेंके। कूड़ा फेंकने वाले पर पहली बार पांच हजार तथा दूसरी 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।


-

- सुमित, नपा सचिव धारूहेड़ा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138