LHC0088                                        • 2025-10-14 00:06:36                                                                                        •                views 499                    
                                                                    
  
                                
 
  
 
    
 
चिराग पासवान की पार्टी LJPR को बड़ा झटका  
 
  
 
संवाद सूत्र, सूर्यगढा (लखीसराय)। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह अशोक ने सोमवार को लोजपा (रामविलास) की सदस्यता व पद दोनों से त्यागपत्र दे दिया। इसके साथ ही उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
नगर परिषद क्षेत्र के दशरथ नंदन कांप्लेक्स में संवाददाताओं को संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्ष से वे लोजपा के सिपाही के रूप में काम करते रहे ओर सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत किया। इसके बाद भी मेरे कार्य से पार्टी को संतुष्टि नहीं मिली, इस कारण मैंने पार्टी के पद व सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया।  
 
    
 
इससे संबंधित पत्र प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट देती है तो वह सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र का सम्मान होगा, अन्यथा स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरेंगे।  
 
मौके पर रामाशीष पासवान, सुदामा पासवान, प्रियरंजन सिंह, इम्तियाज कुरैशी सहित काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने 17 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की भी घोषणा की।  
 
   
 
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जमुई की 4 सीटों पर सियासी पारा हाई! टिकट की अधिकारिक घोषणा बाकी, नामांकन की डेट कन्फर्म  
 
यह भी पढ़ें- पीके और ओवैसी की एंट्री से उड़ सकती है राजग और महागठबंधन की नींद, क्या काम करेगा मुस्लिम फैक्टर? |   
                
                                                    
                                                                
        
 
    
                                     
 
 
 |