search

राजस्थान: कार और बस की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जलने से 2 की मौत

LHC0088 2025-10-13 20:36:50 views 1091
  

कार और ट्रक की टक्कर से 2 की मौत। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के बीकानेर में एक ट्रक और कार की जोरदार टक्कर (Bikaner Car Accident) हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कुछ ही सेकेंड में कार आग के गोले में तब्दील हो गई। इस घटना में 2 लोग बुरी तरह से झुलस गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना बीकानेर के रायसर स्थित भारत माला रोड की है। आज सुबह एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में आग लग गई।
हादसे में 2 की मौत

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद कार की आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कार में बैठे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

नापासर के एसएचओ लक्ष्मण सुधार के अनुसार,


कार में मौजूद दोनों व्यक्ति जिंदा जल गए थे। घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।


एसएचओ का कहना है कि ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी थी। हालांकि, हादसे की सटीक वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- राजस्थान: कोटा के होटल में छात्रा का शव मिलने से मचा हड़कंप, 2 दिन से थी लापता
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138