search

गुरदासपुर के बटाला में दो युवकों की हत्या के विरोध में बंद, लोगों में रोष; सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

Chikheang 2025-10-13 18:36:29 views 1260
  

बटाला शहर में दो युवकों की हत्या के विरोध में बंद रहे बाजार



संवाद सहयोगी, बटाला। पिछले शुक्रवार की रात बटाला शहर में बदमाशों ने दो युवकों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे पूरे शहर में आक्रोश की लहर है। इस हिंसक हत्याकांड के विरोध में सोमवार को आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बजरंग दल हिंदुस्तान, शिवसेना बाल ठाकरे, शिवसेना समाजवादी, शिवसेना टकसाली, इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेरेरिस्ट फ्रंट, भगवा सेना और अन्य हिंदू एवं सामाजिक संगठनों ने बटाला बंद का आह्वान किया था, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। शहर के सभी बाजार इन हत्याओं के विरोध में बंद रहे। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन लोगों का रोष थमने का नाम नहीं ले रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बता दें कि अमनदीप सिंह निवासी गांव जैंतीपुर थाना कत्थूनंगल के अनुसार उसका पेट्रोल पंप और शराब के ठेकों का कारोबार है। वह 10 अक्टूबर शाम करीब 8.30 बजे अपने जीजा सुधीर चंदा की चौक जस्सा सिंह स्थित दुकान पर गया था। वहां पर कनव महाजन, सरबजीत सिंह उर्फ काका के साथ तीन युवक खड़े हुए थे। इस बीच चार युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे, जिनमें से दो ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के कारण दुकान के बाहर खड़े पांचों युवक जख्मी हो गए। आरोपितों ने उस पर भी फायर किए, लेकिन उसने छिपकर जान बचाई। बाजार में शोर-शराबा होने पर आरोपित मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हथियारों सहित भाग निकले।

उसने बताया कि उसका पेट्रोल पंप और शराब ठेकों का कारोबार होने के कारण आरोपित सुप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा, गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और उसका भाई उससे पैसों की फिरौती की मांग करते थे। आरोपितों ने कई बार उसे मार डालने की धमकियां दी और हमले भी कराए, लेकिन उसने उनकी मांग पूरी नहीं की। इसी रंजिश में आरोपितों ने उन पर और उनके रिश्तेदारों पर मार डालने की नियत से हमला कराया।  

पुलिस ने आरोपित बलदेव सिंह बाजीगर निवासी बाजपुर नजदीक अलीवाल, कुशल शर्मा निवासी शंकरपुरा, सैम निवासी तेलिया वाल, गैंगस्टर सुप्रीत उर्फ चट्ठा निवासी गांव चट्ठा, जग्गू भगवानपुरिया निवासी भगवानपुर, मनदीप सिंह उर्फ मन्ना आस्ट्रेलिया निवासी भगवानपुर के खिलाफ केस दर्ज कर रखा है। इनमें से आरोपित बलदेव सिंह और कुशल को गिरफ्तार कर लिया गया था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953