search

वैष्णो देवी पर कम हुई श्रद्धालुओं की भीड़, अब आसानी से कर सकेंगे अंर्धकुंवारी के दर्शन, पढ़िए कैसा है मौसम

Chikheang 2025-10-13 16:07:26 views 1086
  

वैष्णो देवी पर श्रद्धालुओं की संख्या में आई गिरावट (जागरण ग्राफिक्स)



  

संवाद सहयोगी,कटड़ा। वर्तमान में श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं। क्योंकि दीपावली सहित त्योहारी सीजन के चलते यात्रा में कमी आई है।

इसका लाभ श्रद्धालुओं को मिल रहा है, जिन्हें पंजीकरण और दिव्य दर्शनों के लिए कोई खास इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद भैरव घाटी की ओर रवाना हो रहे हैं और बाबा भैरवनाथ के चरणों में हाजिरी लगाकर अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। धार्मिक अर्धकुंवारी मंदिर प्रांगण में पवित्र गर्भ जून गुफा के दर्शन भी हो रहे हैं। खास बात है कि अर्धकुंवारी में पहले की तुलना में भीड़ कम हो गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यात्रा में कमी के कारण आधार शिविर कटड़ा में श्रद्धालुओं की चहल-पहल कम देखी जा रही है। वर्तमान में 8000 से 12000 श्रद्धालु यात्रा के लिए कटड़ा पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा, दिनभर धूप खिली रही और ठंडी हवाएं चलती रहीं। श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा और रोपवे जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनका वे लाभ उठा रहे हैं।  

विशेषज्ञों का मानना है कि दीपावली के बाद मां वैष्णो देवी की यात्रा में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिसका व्यापारी वर्ग बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 11 अक्टूबर को 12000 श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी, जबकि रविवार शाम 7:00 बजे तक लगभग 10600 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953