search

Delhi Weather: दिल्लीवासी कर रहे हल्की ठंडक का एहसास, अगले दो दिनों तक रहेगी राहत; फिर बढ़ेगा तापमान

LHC0088 2025-10-13 13:06:50 views 1246
  

मौसमी उतार चढ़ाव के बीच राजधानी में हल्की ठंडक का एहसास जारी।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच राजधानी में हल्की ठंडक का एहसास जारी है। तापमान भी सामान्य से कम ही चल रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी अगले दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद तापमान में आंशिक वृद्धि होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रविवार को आसमान दिनभर साफ रहा। धूप भी निकली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 92 से 46 दर्ज हुआ। सबसे कम अधिकतम तापमान पालम में 29.2 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी आसमान साफ रहेगा। धूप भी निकली रहेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 19 डिग्री रहने के आसार हैं। बुधवार से अधिकतम तापमान बढ़कर 33 और न्यूनतम 21 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

वहीं, मौसम की मेहरबानी से राजधानी की वायु गुणवत्ता फिलहाल नियंत्रण में ही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 167 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले की तुलना में इसमें कुछ गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को यह 199 के अंक पर रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें 32 अंकों की गिरावट आई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138