search

नेपाल: Gen-Z प्रदर्शनों के बाद जेलों से भागे 540 भारतीय कैदी

deltin33 2025-10-13 12:36:16 views 1242
  

नेपाल की जेल से कैदी फरार (प्रतीकात्मक)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जेन जी जेन-जी युवाओं के प्रदर्शनों के बाद से नेपाल की विभिन्न जेलों से लगभग 540 भारतीय फरार हैं। ये भारतीय नेपाल में कारावास की सजा भुगत रहे थे, लेकिन प्रदर्शनों के दौरान फारार हो गए। जेल प्रबंधन विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नौ सितंबर को सरकार विरोधी जेन जी के विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन नेपाल की विभिन्न जेलों से 13 हजार से अधिक कैदी भाग गए थे। विभिन्न अपराधों में दोषी पांच हजार से अधिक नेपाली नागरिक अभी भी फरार हैं, 540 भारतीय और 108 अन्य देशों के कैदी भी फरार हैं।

सरकार ने फरार कैदियों की तलाश के लिए अलर्ट जारी किया है। गृह मंत्रालय ने फरार कैदियों को अपने-अपने जेलों में रिपोर्ट करने के लिए भी नोटिस जारी किया है। 1997 और 2012 के बीच जन्मे लोगों को जेन-जी कहा जाता है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521