search

सहारनपुर: मस्जिद के कारी ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, शक होने पर कमरे का दरवाजा खोला तो...

LHC0088 2025-10-13 06:36:42 views 1250
  



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। मस्जिद के कारी (शुद्ध उच्चारण और मधुर आवाज में कुरान पढ़ने वाला) ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपित पिछले कई साल से मस्जिद में बच्चों का पढ़ाता था। मस्जिद के इमाम जमात पर गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नमाज पढ़ाने की जिम्मेदारी भी कारी को सौंपकर गए थे। किशोरी ने बताया कि रविवार को वह मस्जिद के पास पानी टंकी पर आई थी। उसे अकेला पाकर कारी मुंह दबाकर मस्जिद के बराबर में बने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक स्वजन किशोरी को तलाशते रहे। मस्जिद में कमरे का दरवाजा बंद होने पर उनको शक हुआ।

आरोपित को मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। स्वजन ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित कारी शावेज को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138