search

नौकरी का झांसा देकर शामली की महिला से फार्म हाउस में किया दुष्कर्म, ठेकेदार हुआ गिरफ्तार

Chikheang 2025-10-13 05:36:31 views 1264
  



जागरण संवाददाता, मोदीपुरम। शामली की महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने डायल-112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपित ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


पल्लवपुरम इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पाावली खास गांव निवासी टीटू सैनी मकान निर्माण का ठेकेदार है। कुछ महीने पहले ठेकेदार किसी काम से शामली गया था, जहां उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। दोनों ने अपने मोबाइल नंबर एक दूसरे दिए और बातों पर सिलसिला शुरू हो गया। कहा कि महिला को उसकी नौकरी लगवाने के नाम पर कई बार मेरठ बुलाया।
क्या है आरोप?

आरोप है कि रविवार को भी ठेकेदार ने महिला को मेरठ बुलाया और उसे अपने साथ दुल्हैड़ा चौकी के सामने पावली खास जाने वाले रास्ते पर रेलवे लाइन के पास एक फार्म में उसे ले गया। जहां नौकरी लगवाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया, जिसके बाद महिला ने डायल-112 पर काल कर दुष्कर्म की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की।

इंस्पेक्टर ने कहा कि पुलिस महिला की तहरीर पर नमाजद केस दर्ज कर आरोपित टीटू सैनी को गिरफ्तार किया है। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि पूर्व में भी महिला कई बार कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम और दौराला क्षेत्र में दून हाईवे पर देखी गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953