search

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां की सुरक्षा बहाल, वाई कैटेगरी के कवर में रहेंगे सपा के संस्थापक सदस्य

Chikheang 2025-10-13 02:36:46 views 1129
  

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और कद्दावर नेता आजम खां



डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और कद्दावर नेता आजम खां सीतापुर जेल से बाहर आने के बाद से ही सुर्खियों में हैं। रामपुर में अपने आवास पर रह रहे आजम खां से मिलने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। उनसे मिलने वालों की संख्या लगातार बढ़ती देख शासन के गृह विभाग ने उनकी सुरक्षा को बहाल कर दिया है। उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा में रखा जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शासन के निर्देश पर रामपुर के एसपी के आदेश पर रामपुर पुलिस लाइन के आरआइ ने आजम खां की वाई श्रेणी की सुरक्षा को बहाल कर दिया है। शनिवार से गार्ड और गनर को उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया है। आजम खां को पहले भी वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी, लेकिन कई मामलों में दोषी पाए जाने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता खत्म हो गई और सुरक्षा को वापस ले लिया गया था।

आजम खां दस बार रामपुर से दस बार विधायक, एक बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले आजम खां से मिलने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य भी मिलने आए थे। इसके साथ ही रोज उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ उमड़ी रहती है।  

वाई कैटेगरी का सुरक्षा कवर

वाई कैटेगरी का सुरक्षा पाने वालों को आठ से 10-11 सुरक्षाकर्मी मिलते हैं। इसमें एक-दो कमांडो और दो निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) शामिल होते हैं। यह सुरक्षा केंद्रीय गृह मंत्रालय खतरे के आकलन के आधार पर प्रदान करता है। इसका इस्तेमाल आम तौर पर उन लोगों के लिए होता है जिन्हें जान का मध्यम स्तर का खतरा होता है। सुरक्षा में कुछ कर्मी व्यक्ति के आवास पर तैनात रहते हैं और बाकी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के साथ तीन पालियों में यात्रा करते हैं। वाई कैटेगरी भारत में सुरक्षा का तीसरा सबसे बड़ा स्तर है। इससे बड़े सुरक्षा कवर जेड और जेड प्लस हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953