search

त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों की स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, पलैटफॉर्म पर बैठकर कर रहे इंतजार

LHC0088 2025-10-13 02:06:54 views 1263
  

स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्री  



जागरण संवाददाता, पानीपत। त्योहार सभी अपने घर पर रहकर मनाना चाहते हैं। वहीं अगर बात दीवाली की हो तो चाहे कोई देश के किसी कौने में हो अपने घर-परिवार में पहुंच ही जाता है। पानीपत रेलवे स्टेशन पर भी इस दिनों यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। प्रदेश में काम कर रह लोग दिवाली से पहले अपने घरों को लौटने लगे हैं, और कुछ लौटने की तैयारी में जुटे हैं। दीवाली एक ऐसा पर्व है जो सभी अपने घर-परिवार संग मनाना चाहते हैं।और चाहे कहीं भी हो इस दिन सब एकत्रित हो जाते हैं। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से ट्रेनें भी खचाखच भरी हुई चल रही हैं।

स्टेशन पर टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतारें लगी रही। अपने -अपने गंतव्य पर जाने के लिए लाेग टिकट कटवाने को लेकर कतार में खड़े रहे।वहीं कुछ यात्री टिकट काउंटर हाल में ही लेटे और बैठे दिखाई दिए। वहीं स्टेशन परिसर में भी बहुत से यात्री अपने सामान के साथ बैठे रहे और कुछ आराम करते रहे।

पानीपत औद्योगिक नगरी में बाहर से आने वाले लोग ज्यादा हैं, यहां पर यूपी, बिहार, राजस्थान आदि प्रदेशों के लोग काम करते हैं।इसलिए त्योहारी सीजन में स्टेशन पर अपने घर जाने वालों की भीड़ लगना स्वभाविक है। यहां से हजारों की संख्या में लोग अन्य प्रदेशों में जाते हैं। इसलिए स्टेशन पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा सकती है।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले पिंकी ने बताया कि ट्रेन का इंजार कर रहे हैं।ट्रेन शाम चार बजे की है, पहले से स्टेशन पर आ गए तो अभी यहीं इंतजार के साथ आराम कर रहे हैं। दिवाली मनाने के लिए घर जा रहे हैं। स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठक रघुवर ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है। यहां पर काम करता है। दिवाली पर परिवार के साथ अपने गांव जा रहा है। त्योहार अपने घर पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मनाते हैं और इस बार भी इसीलिए घर जा रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138