search

सांसद चंद्रशेखर आजाद प्रयागराज में केंद्र-राज्य सरकार पर बरसे, बोले- भाजपा सरकार से न्याय और हक की उम्मीद गलतफहमी

LHC0088 2025-10-13 02:06:50 views 1279
  

प्रयागराज मेंआयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद। जागरण



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद रविवार को प्रयागराज में रहे। इस दौरान उनके निशाने पर केंद्र और प्रदेश सरकार रही। कहा कि देश में गुंडाराज कायम है। भाजपा की सरकारों से न्याय और हक की उम्मीद गलतफहमी है। यहां निर्दोषों को जेल भेजा जाता है और दोषियों को कंधे पर बैठाया जाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पार्टी के प्रबुद्धजन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए

सांसद चंद्रशेखर कादिलपुर में पार्टी के प्रबुद्धजन सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रायबरेली के वाल्मीकि हत्याकांड और हरियाणा में आइपीएस वाई पूरन की आत्महत्या को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि रायबरेली के हत्याकांड के आरोपियों को सरकार बचा रही है। आइपीएस ने सिर्फ इसलिए खुद को गोली मार ली, क्योंकि उन्होंने सरकार से न्याय की उम्मीद छोड़ दी थी।
बोले- बाबा साहेब पर टिप्पणी की चल रही मुहिम

आजाद ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी की एक मुहिम चल रही है। इस मुहिम को संरक्षण दिया जा रहा है। बिना भाजपा का नाम लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इनके लिए गोलियां चलाना, लाठी चलाना और जेल में ठूसना आसान है। इसलिए संविधान का रास्ता कतई न छोड़ें। देश के हालात ऐसे हैं कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पर भी जूता फेंका जा रहा है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
देश में वोट वालों को नहीं, नोट वालों का राज चल रहा

धार्मिक स्थलों पर बुल्डोजर चल रहे हैं। मुस्लिमों लड़कों का नरसंहार हो रहा है। कानून व्यवस्था की दुहाई देने वाली सरकार की राजधानी में दुष्कर्म हो रहे हैं। यहां भर्तियां निकलती नहीं। निकलती है तो घोटाले हो जाते हैं या फिर रद हो जाती हैं। जीवित रहते बाबा साहेब को अपमानित करने वाले दल भी अब उन्हें नमन कर रहे हैं। इस देश में वोट वालों का नहीं, बल्कि नोट वालों का राज चल रहा है।
पदाधिकारियों ने पार्टी के लिए दी मदद

आजाद के मंच पर आते ही समर्थकों ने जोरदार नारे लगाकर उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़, प्रदेश संगठन मंत्री अनिल कुमार गौतम समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कई पदाधिकारियों ने पार्टी के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराई। आजाद ने अन्य कार्यकर्ताओं से भी दल के लिए मदद की अपील की। इस मौके पर गंगापार के जिलाध्यक्ष भोला पटेल, महानगर अध्यक्ष तनवीर अंसारी, संगठन मंत्री मनोज कुमार गौतम, मंडल प्रभारी अनिल कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Diwali 2025 : गिफ्ट हैंपर, डिजाइनर दीये व गिफ्ट हैंपर बना रहीं ग्रामीण महिलाएं, आप भी खरीदें, आनलाइन प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध

यह भी पढ़ें- प्रयागराज शहर की ओर तेंदुआ के बढ़ते कदम से वन विभाग सक्रिय, पगचिह्नों के सहारे पकड़ने का प्रयास, झूंसी के HRI में दिखा था
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138