search

हाथ नीचे-पैर ऊपर... किस VIDEO को देख नाराज हो गए अयोध्या के विधायक? नगर आयुक्त को दिए तुरंत एक्शन के निर्देश

Chikheang 2025-10-13 01:06:53 views 1305
  

किस VIDEO को देख नाराज हो गए अयोध्या के विधायक? नगर आयुक्त को दिए तुरंत एक्शन के निर्देश






जागरण संवाददाता, अयोध्या। नगर निगम अयोध्या के प्रवर्तन दल का एक वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रवर्तन दल के तीन सदस्य पटरी दुकानदारों को दीवार के सहारे हाथ नीचे और पैर ऊपर करने की सजा देते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो का दृश्य देख लोग हैरान हैं। यह खूब चर्चा में है। इसे पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने नगर निगम के नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार से कड़ी आपत्ति जताई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विधायक ने कड़ी निंदा की। साथ ही सख्त रुख अपनाया। नगर आयुक्त से तत्काल सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अयोध्या की मर्यादा के अनुरूप नही हैं। प्रर्वतन दल के सदस्यों को यह समझना चाहिए कि वे जनता की सेवा के लिए है, न कि भय और अपमान करने के लिए।

कहा छोटे दुकानदार शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उनका किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि योगी राज में सभी को समान रूप से जीवनयापन का अधिकार है। कहा कि यदि किसी अधिकारी व कर्मचारी मर्यादा की सीमा लांघी तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168378