search

दीपोत्सव के दौरान 51 हजार दीपों से जगमग होगा श्यामनाथ तीर्थ, वाटिका मार्ग पर बनेगा रामपथ

LHC0088 2025-10-13 01:06:44 views 1266
  

दीपोत्सव के दौरान 51 हजार दीपों से जगमग होगा श्यामनाथ तीर्थ।



संवाद सूत्र, सीतापुर। दीपोत्सव के अवसर पर एक बार फिर से श्यामनाथ तीर्थ जगमगाएगा। इसके अलावा शहर के अन्य मार्ग, पार्क सभी चौराहे जगमग रोशनी से नहाए नजर आएंगे। साथ ही शहर के मध्य स्थित सरोजनी वाटिका मार्ग को रामपथ के रूप में सुसज्जित भी किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान भजनों के बीच लेजर शो होगा तो आनंद और भी बढ़ जाएगा। वहीं, प्रभु श्रीराम के प्रसंगों की झांकी माहौल को भक्तिमय बना देंगी। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी के निर्देश पर इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

दीपावली को लेकर हर तरफ उत्साह व उल्लास का माहौल दिखने लगा है। घरों व बाजारों में तो तैयारियों का क्रम दिख ही रहा है साथ ही साथ सामूहिक रूप से बड़े दीपोत्सव की भी तैयारी होने लगी है।

नगर पालिका परिषद इस बार भी बड़े दीपोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। यह दीपोत्सव श्यामनाथ मंदिर परिसर में तीर्थ पर किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर की सजावट, भजन संध्या, लेजर शो आदि का भी आयोजन होगा।
जलाए जाएंगे 51 हजार दीप

नगर के मध्य स्थित श्यामनाथ मंदिर की साज सज्जा की जाएगी। मंदिर का रंग रोगन करने के साथ एलईडी झालरों से जगमग किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर परिसर में तीर्थ को भी साफ करके उसमें जल भरा जाएगा। दीवारों पर प्रभुश्री राम के जीवन से जुड़े चित्रों, रामचरितमानस की चौपाइयों को लिखवाया जाएगा। 19 अक्टूबर की शाम को 51 हजार दीपों से पूरे तीर्थ को जगमग किया जाएगा। भजन संध्या, लेजर शो का भी इंतजाम होगा।

कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य समाजसेवी नमींद्र अवस्थी ने बताया कि जल्द ही तीर्थ को सुसज्जित करने का क्रम शुरू हो जाएगा ताकि कार्यक्रम तक सारी तैयारियां पूरी की जा सकें। एक भव्य कार्यक्रम कराया जाएगा, जिसमें सभी नगरवासी शामिल हो सकेंगे।
सरोजनी वाटिका के पास बनेगा रामपथ

महावीर उद्यान व सरोजनी वाटिका के निकट रामपथ बनाया जाएगा। इसमें प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों की होर्डिंग लगाई जाएंगी, पूरा मार्ग एलईडी झालरों से सजाया जाएगा। इसके अलावा प्रभु श्रीराम के मंदिर के माडल को सेल्फी प्वाइंट के रूप में सजाया जाएगा।

ताकि लोग दीपावली में सेल्फी ले सकें। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद वैभव त्रिपाठी ने बताया पालिका अध्यक्ष के निर्देशन में सभी कार्य किए जा रहे हैं। दीवावली के पूर्व ही पूरे नगर को सजाया संवारा जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166182