search

आलोचना के बाद अफगानी विदेश मंत्री का यू-टर्न, प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए महिला पत्रकारों को किया Invite

deltin33 2025-10-12 22:06:35 views 1295
  

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की पीसी।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने रविवार को नई दिल्ली में एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें इस बार महिला पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्हें शामिल नहीं किए जाने पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक हफ्ते के लिए भारत दौरे पर आए मुत्ताकी को उस वक्त आलोचना का शिकार होना पड़ा जब उन्होंने पिछली प्रेस वार्ता में किसी भी महिला पत्रकार की एंट्री पर रोक लगा दी थी। मुत्ताकी के इस कदम की पत्रकारों, विपक्षी नेताओं और महिला अधिकारों के पैरोकारों ने निंदा की थी।
नई प्रेस मीटिंग के लिए नया निमंत्रण

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और इंडियन विमेंस प्रेस कॉर्प्स (आईडब्ल्यूपीसी) ने महिला पत्रकारों को बाहर रखे जाने को “अत्यधिक भेदभावपूर्ण“ करार दिया था, तथा राजनयिक विशेषाधिकार या वियना कन्वेंशन के तहत किसी भी औचित्य को खारिज कर दिया था। बढ़ती आलोचना के बीच, अफगान विदेश मंत्री की टीम ने रविवार की प्रेस वार्ता के लिए नए निमंत्रण जारी किए और इसे सभी मीडिया कर्मियों के लिए खुला कार्यक्रम बताया।
भारत सरकार ने क्या कहा?

तालिबान के वरिष्ठ नेता मुत्ताकी 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के लिए गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे। उनकी यह यात्रा तालिबान सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और सार्वजनिक भागीदारी को प्रतिबंधित करने वाली अपनी नीतियों पर चल रही आलोचना के बावजूद क्षेत्रीय देशों के साथ फिर से जुड़ने के प्रयासों के बीच हो रही है।

भारी आलोचना का सामना करते हुए, भारत सरकार ने स्पष्ट किया कि पिछली प्रेस वार्ता के आयोजन में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया, “अफगानिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा कल दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में विदेश मंत्रालय की कोई भूमिका नहीं थी।“

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी का आगरा दौरा रद, ताजमहल का करने वाले थे दीदार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476833