search

UP: महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने डीएम से कहा- एसडीएम को यहां भेजिए नहीं तो मैं उसकी पिटाई कर दूंगा

cy520520 2025-12-13 04:37:25 views 377
  

महाेली से भाजपा के विधायक शशांक त्रिवेदी (दाएं)



जागरण संवाददाता, सीतापुर : साेशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हाे रहा है। जिसमें महोली से भाजपा के विधायक शशांक त्रिवेदी ने डीएम माेबाइल पर काल करके एसडीएम काे फटकार लगाई।

उन्होंने जिलाधिकारी डा राजा गणपति आर को फोन किया और एसडीएम की शिकायत की। विधायक फोन पर यह कहते सुने जाते हैं कि एसडीएम को यहां भेजिए नहीं तो मैं उसकी पिटाई कर दूंगा। लोग सुबह से इंतजार कर रहे हैं फिर भी कंबल नहीं बांटे गए। इसके बाद एसडीएम देवेंद्र मिश्र और नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार कार्यक्रम स्थल पहुंचे और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विधायक शशांक त्रिवेदी एसडीएम महोली देवेंद्र मिश्र को फटकार रहे हैं। जरूरतमंद कंबल के लिए सुबह से बैठे हैं और आप चले गए। आप गरीबों की नहीं सुनेंगे तो किसकी सुनेंगे। यह अच्छी बात नहीं है। वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है।  

महोली तहसील में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाना था। इसके लिए कृषक इंटर कॉलेज मैदान में सभी ग्राम पंचायतों से जरूरतमंद लोगों को बुलाया गया था। तहसील प्रशासन को वितरण के लिए 1,000 कंबल जिले से भेजे गए थे। विधायक शशांक त्रिवेदी कुछ लोगों को कंबल वितरित कर कार्यक्रम स्थल से चले गए।  

आरोप है विधायक के जाते ही एसडीएम ने लोगों से कहा कि आप लोग घर जाएं कंबल वितरण बाद में होगा। राजस्व कर्मी कंबल लेकर कॉलेज से तहसील चले गए। इसकी शिकायत विधायक तक पहुंची तो वह वापस कार्यक्रम स्थल पहुंच गए। कंबल के लिए इंतजार कर रही महिलाओं ने विधायक को बताया कि कंबल देने से उनको मना कर दिया गया है। यह सुनकर विधायक नाराज हुए।  

विधायक शशांक त्रिवेदी ने बताया कंबल होने के बावजूद एसडीएम ने वितरित नहीं किया। लोग सुबह से इंतजार कर रहे थे, शिकायत मिली जिसके बाद वह पुनः पहुंचे और कंबल वितरण कराया। एसडीएम देवेंद्र मिश्र ने बताया कंबल कम थे लोग अधिक आ गए थे। इस वजह से रोक दिया था, बाद में 600 लोगों को कंबल वितरित किए गए हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148546

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com