search

Sardar Patel: हम आज भी देख रहे सरदार पटेल का एकजुट किया गया भारत: योगी आदित्यनाथ

LHC0088 2025-10-12 20:55:34 views 1259
  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया को संबोधित किया  



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: देश के पहले उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को भाजपा वृहद स्तर पर मनाने जा रही है। उत्तर प्रदेश में भी इसको बड़े समारोहों के रूप में आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के इस अभियान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से साझा किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की अखंडता को खतरा पहंचाने के प्रयास में लगे जूनागढ़ और हैदराबाद राजघराने का मनमानापन लौह पुरुष के आगे नहीं चल सका। इनकी जिद के सामने सरदार पटेल की नीति भारी पड़ गई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर \“सरदार @150 एकता मार्च\“ निकाला जाएगा।

इसके तहत 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक जिलों में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। इसका उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति व जिम्मेदार नागरिक की भावना जगाना है। इसी अभियान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया को संबोधित किया। उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य-वित्त मंत्री सुरेख कुमार खन्ना और भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी आयोजित कर रही है। सरदार पटेल अखंड भारत के शिल्पी थे। उन्होंने अपने कौशल से जूनागढ़ और हैदराबाद के नवाबों की नहीं चलने दी और उन दोनों को लौह पुरुष के सामने समर्पण करना पड़ा। दोनों रियासतें भी अखण्ड भारत का हिस्सा बनी।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि भाजपा 31 अक्टूबर को प्रतिवर्ष सरदार पटेल का जन्मदिन मनाती है। इस दौरान रन फॉर यूनिटी का आयोजन होता है। गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल की प्रतिमा “स्टेच्यू ऑफ यूनिटी“ स्थापित की गई है। यह आज पर्यटन और जन आदर का बड़ा स्थान है।

उन्होंने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के पावन वर्ष खेल एवं युवा मंत्रालय ने एक पोर्टल शुरू किया है। हम सरदार @150 अभियान शुरू कर रहे हैं, प्रत्येक जनपद के पांच युवा इसमें शामिल होंगे। यह युवा केवड़िया तक जायेंगे और मार्ग में अनेक कार्यक्रमों होंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती पर अनेक कार्यक्रम होंगे। सारे कार्यक्रम वोकल फॉर लोकल थीम पर होंगे। इस दौरान ब्रांडिंग, टेक्नोलॉजी कनेक्ट व पैकेजिंग पर फोकस रहेगा। योग और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न शिविरों का आयोजन होगा और स्वदेशी मेले पूरे प्रदेश की शान बनेंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165790