search

गुरदासपुर में पहले कॉल पर डॉक्टर को धमकाया, फिर मांगी 50 लाख की रंगदारी; केस दर्ज

deltin33 2025-10-11 21:08:25 views 1265
  

कॉल पर अज्ञात ने मांगी 50 लाख की रंगदारी  



संवाद सहयोगी, बटाला। थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस ने एक व्यक्ति के बयानों पर उससे वॉट्सएप कॉल करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और उसे धमकाने के आरोप में निशान सिंह जोडिय़ां नामक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी देते हुए एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि पलविन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह वासी पक्खोके महिमारां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह पेशे से डॉक्टर है और गांव तलवंडी रामा डेरा बाबा नानक में अपना क्लीनिक गुरु नानक अस्पताल के नाम से चलाता है कि उसे एक वाट्सएप कॉल आई जिस पर कॉल करने वाले ने कहा कि मैं निशान सिंह जौडिय़ां बोल रहा हूंन मुझे 50 लाख रुपये की जरूरत है यदि अपनी व अपने परिवार की भलाई चाहते हो तो जल्द 50 लाख रुपये दे दो वरना अंजाम तुझे पता ही है क्या होता है।

एएसआई ने कहा कि डॉक्टर पलविन्द्र सिंह की शिकायत पर थाना डेरा बाबा नानक में निशान सिंह वासी जौडिय़ां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476492