search

भिवानी में जमीन बंटवारे के विवाद में दंपती पर हमला, महिला की मौत; पति गंभीर

cy520520 2025-10-11 21:08:20 views 1021
  

भिवानी में जमीनी विवाद: महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, तोशाम (भिवानी)। तोशाम क्षेत्र के गांव ईशरवाल में पारिवारिक जमीनी विवाद में रिश्ते में ही पोते लगने वाले युवकों ने 50 वर्षीय महिला की रात को लाठी-डंडों और लोहे के रूंबे से हमला कर हत्या कर दी, हमले में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल के बयान पर उसके दो नामजद व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ईशरवाल गांव वासी दलबीर का अपने भाइयों के परिवार के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। दलबीर के दो अन्य भाई हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। उनके परिवार में उनके बेटे और पोते हैं। दलबीर का एक लड़का है, जो पत्नी और बच्चों के साथ बहादुरगढ़ में रहता है। वीरवार रात को जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया।

वीरवार की रात सोए हुए दलबीर और उसकी 50 वर्षीय पत्नी सुनीता पर रिश्ते में पोते लगने वाले युवकों ने लाठी और लोहे के रूंबे से हमला कर दिया। इसमें करीब 50 साल की सुनीता की मौत हो गई। घायल दलबीर ने बताया कि भिवानी न्यायालय में उनके बीच जमीनी विवाद विचाराधीन है। वीरवार की रात को वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ खेत में बने मकान में सो रहा था, तभी रात करीब 11 बजे के आसपास रविंद्र, अमन और दो अन्य युवक हाथों में लाठी व रूंबा लेकर घर में घुस आए और दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को तोशाम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुनीताकोमृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने घायल दलबीर की शिकायत पर छह नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
करवाचौथ की थी तैयारी, मातम में बदली खुशियां

करवाचौथ के व्रत को लेकर सुनीता अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करने की तैयारी कर रही थी। मगर जमीनी विवाद ने इन सारी खुशियों, उम्मीदों पर पानी फेर दिया। करवाचौथ के दिन ही दलबीर से उसकी लंबी आयु की कामना करने वाली पत्नी सुनीताकासाथछूटगया। जमीनी बंटवारे के विवाद ने जहां एक जिंदगी छीन ली वहीं परिवार बिखर गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145844

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com