search

कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी के लिए मांगा नोबेल, बीजेपी बोली- 99 बार चुनाव हारने पर मिलेगा पुरस्कार

LHC0088 2025-10-11 21:07:19 views 1235
  




डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। नोबेल पुरस्कार के एलान के बाद कांग्रेस ने वेनेजुएला की मुख्य विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो की तुलना लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से की है। कांग्रेस प्रवक्ता ने संकेत दिया कि जैसे मचाडो को अपने देश में लोकतांत्रिक अधिकारों के संघर्ष के लिए यह पुरस्कार मिला है। वैसे ही राहुल गांधी संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने शुक्रवार एक्स पर एक पोस्ट करते हुए को मारिया और राहुल गांधी के बीच कई समानताएं गिना डालीं। इसको लेकर भाजपा नेता शहनवाज पूनावाल का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा को 99 बार चुनाव हारने के लिए नोबेल मिलना चाहिए।
जानिए क्या बोले कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत

कांग्रेस प्रवक्ता ने सुझाव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मचाडो के साथ राहुल गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “इस बार शांति का नोबेल पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता को संविधान की रक्षा के लिए दिया गया है। भारत के विपक्षी नेता राहुल गांधी देश के संविधान को बचाने की लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं।“ सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि दोनों ही विपक्ष के नेता थे जो अपने-अपने देशों में लोकतांत्रिक आदर्शों के लिए लड़ रहे थे। हालांकि इसको लेकर पार्टी ने ऐसी कोई आधिकारिक मांग नहीं की है।

  
भाजपा ने साधा निशाना

सुरेंद्र राजपूत के पोस्ट पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर एक किए पोस्ट में राहुल गांधी की तुलना मारिया कोरिना से करने को विचित्र बताया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, “कांग्रेस राहुल बाबा के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग कर रही है, यह विचित्र है। उन्हें यह पुरस्कार 1 पाखंड, झूठ, 99 बार चुनाव हारने और 1975 और 1984 में लोकतंत्र और संविधान की हत्या के लिए मिलना चाहिए। अगर कोई नोबेल पुरस्कार इन चीजों के लिए हो तो उन्हें मिल ही जाएगा।“

like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165798