तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। मतसेना के गांव दबरई में शनिवार सुबह नौ बजे घरेलू कलह में 25 वर्षीय प्रमोद ने ट्रेन कटकर जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोग घर पर पहुंचे तो पत्नी 22 वर्षीय निशा का शव पड़ा मिला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
निशा की मृत्यु कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं है। उसका मायका जसराना के बेंत गांव में है। दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। एक चार माह की बेटी है। दंपती परिवार से अलग रहते थे। प्रमोद चूड़ी का काम करता था। निशा ने करवाचौथ का व्रत रखा था। उसके हाथों में मेंहदी लगी थी। |