search

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और CM सुक्खू में क्या हुई मंत्रणा? ओक ओवर में आधे घंटे की मुलाकात से चर्चाएं तेज

LHC0088 2025-10-11 20:37:37 views 1277
  

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का स्वागत करते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।  



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल शिमला पहुंची हैं। उन्होंने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओक ओवर में भेंट की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सह-प्रभारी विदित चौधरी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान भी मौजूद रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दोनों की मुलाकात राजनीतिक रूप से अहम

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जल्द ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुक्खू और पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल के बीच हुई यह मुलाकात राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है। दोनों नेताओं के बीच आधा घंटा चर्चा हुई है, इस मुलाकात के दौरान क्या चर्चा हुई इस पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 13 अक्टूबर को होने वाले प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा के आने की भी संभावना है।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इनके नाम चर्चा में

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर नेताओं में लॉबिंग तेज है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का नाम चर्चा में आगे चल रहा है। इसके अलावा भी अन्य नेताओं के नाम को लेकर चर्चा है।  

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष का नाम तय, दिल्ली में हाईकमान से मिलकर लौटे सीएम सुक्खू कब होगा एलान?
वीरभद्र सिंह के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में होंगी शामिल

बैठक के बाद रजनी पाटिल ठियोग विधानसभा क्षेत्र के नारकंडा के लिए रवाना हो गईं, जहां वह ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान में हिस्सा लेंगी। इसके बाद 13 अक्टूबर को वह राजधानी शिमला के रिज मैदान में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण समारोह में भी शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया बड़ा एलान, कुर्सी के लिए लाबिंग हुई तेज
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148018

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com