search

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में तेजी से बदल रहा मौसम, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

deltin33 2025-10-11 17:36:21 views 1280
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का दौर अब थम गया है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। मैदानी इलाकों में धूप खिलने से तापमान सामान्य हो गया है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने के कारण ठंड महसूस की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में चटख धूप खिली रह सकती है। इस बीच सुबह-शाम ठंड बढ़ने की भी आशंका है।

शुक्रवार को सुबह से ही देहरादून समेत आसपास के क्षेत्राें में तेज धूप खिली रही। जिससे अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। वहीं, दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराते रहे और हल्की हवा चलने से शाम को ठंडक महसूस की गई।

पर्वतीय क्षेत्रों में भी सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले दिनों लगातार हुई वर्षा से पारे में गिरावट के साथ ही वातावरण में ठंडक बढ़ी है। इसके साथ ही पहाड़ से मैदान तक सर्दी का एहसास हो रहा है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में PWD का दावा...गड्ढा-मुक्त कर दीं राज्य की 50 प्रतिशत सड़कें

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाये रह सकते हैं।

इसके अलावा प्रदेशभर में तेज धूप खिली रह सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476672