search

अयोध्या में तीन स्थानों पर अवैध रूप से रखे गए थे 20 लाख रुपये के पटाखे, पुलिस ने खोज निकाला

LHC0088 2025-10-11 16:06:09 views 1249
  

पगलाभारी विस्फोट कांड के बाद डीएम और एसएसपी के निर्देश पर शुरू हुआ अभियान



संवाद सूत्र, जागरण अयोध्या। पगलाभारी विस्फोट कांड के बाद डीएम निखिल टीकाराम फुंडे एवं एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पटाखों के अवैध भंडारण एवं बिक्री को रोकने के लिए अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन चलाए गए अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कई क्विंटल पटाखे जब्त किए हैं। अभियान में कई लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एसएसपी डा. ग्रोवर ने कहाकि अभियान निरंतर चलेगा। ऐसे अवैध कृत्य में लिप्त पाए गए लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीओ कानून व्यवस्था आशुतोष तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को जिले में तीन स्थानों से करीब 20 लाख रुपये के ऐसे पटाखे पकड़े गए हैं, जो अवैध रूप से बिक्री के लिए लाए गए थे।

यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। पूराकलंदर के रानीबाजार में कपड़े की दुकान से दो पिकअप पटाखे बरामद किए गए हैं। यहां से अर्जुन कसौधन को पकड़ा गया है।  

संवादसूत्र सोहावल के अनुसार शुक्रवार को अरकुना बाजार में एसडीएम सविता राजपूत तथा सीओ सदर योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। यहां एक घर से भारी मात्रा में पटाखे मिले हैं। गृह स्वामी को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में विस्फोट में हुई छठवीं मौत, गृह स्वामी की पत्नी का मलबे में मिला शव

निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम विशाल चौरसिया है। उसके घर से करीब 11 बोरी पटाखे मिले हैं, जिसमें तेज ध्वनि वाले पटाखे भी हैं। संवादसूत्र मिल्कीपुर के अनुसार बारुन बाजार में अवैध रूप से पटाखा बेचने वाले लोगों के यहां छापामारी की गई।

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष रतन शर्मा ने पुलिस टीम के साथ बारुन बाजार में पटाखा बिक्री करने वाले लोगों के यहां छापामारी की गयी।

मौके पर चार लोगों के घरों से 20 डिब्बों में करीब दो क्विंटल पटाखे बरामद हुए। क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ की गई। इनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165622