search

हरियाणा में ये कैसा मौसम? दिन में चिलचिलाती धूप, रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड

LHC0088 2025-10-11 16:06:04 views 1270
  

हरियाणा में बदला मौसम, दिन में धूप और रात में ठंड का अहसास।



जागरण संवाददाता, पानीपत। बीते दिनों हुई वर्षा के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। अब दिन में धूप खिल रही है तो रात में ठंड बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 20.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि, मानसून ने इस साल थोड़ा जल्दी वापसी शुरू की, लेकिन अक्टूबर के पहले हफ्ते में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई तेज वर्षा के कारण मौसम की स्थिति बदल गई। इस महीने के बाकी दिनों में और वर्षा की संभावना नहीं है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से कम है। सुबह के समय नमी की मात्रा 75 प्रतिशत दर्ज की गई, जो शाम को मामूली गिरावट के साथ 66 प्रतिशत रह गई। हवा 2.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में तापमान तेजी से गिरने की संभावना है।
पश्चिमी हिमालय में हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंडक

बीते दिनों पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अच्छी बर्फबारी हुई, जिसने मैदानों के मौसम पर भी असर डाला। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंडक और अधिक महसूस की गई। वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रति चक्रवात विकसित हो गया है।

इस कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बह रही हैं। वहीं, जो पश्चिमी विक्षोभ पहले इस क्षेत्र को प्रभावित कर रहा था, वह अब समाप्ति की ओर है।
अब साफ रहेगा आसमान

इन बदलावों के चलते आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहेगा, इन हिस्सों में हरियाणा भी शामिल है। धूप खिलने से दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास, यानी 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इस दौरान किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नहीं है। दिन हल्के गर्म और आरामदायक रहेंगे, जबकि रातें ठंडी और सुहानी होंगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165499