search

Delhi Weather: दिल्ली में तापमान में गिरावट शुरू, हल्की ठंडक ने दी आहट; मौसम विभाग की लेटेस्ट अपडेट

LHC0088 2025-10-11 12:36:11 views 1261
  

दिल्ली में ठंड ने दस्तक देना शुरू किया।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पहली बार न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पिछले दो वर्ष में अक्टूबर का सबसे कम न्यूनतम तापमान शुक्रवार को रहा। यह 18.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके चलते सुबह हल्की ठंडक महसूस हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। शनिवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया गया है, जबकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 19 और 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2024 में 12 अक्टूबर को पारा 20 डिग्री से नीचे गिरकर 18.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। वहीं 2023 में दिल्ली में तीन अक्टूबर को ही न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 रहा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165646