search

खजूरी चौक पर चाकू से गोदकर सैलून ओनर की हत्या, झाड़ियों में पड़ा मिला खून से लथपथ शव

Chikheang 2025-10-11 04:39:40 views 1274
  



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। खजूरी चौक पर बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने चाकू से गोदकर एक सैलून संचालक की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। मृतक की पहचान गजेंद्र के रूप में हुई है। शरीर पर चाकू के कई निशान मिले हैं। आशंका है कि लूट का विरोध करने पर हत्या को अंजाम दिया गया है। न्यू उस्मानपुर थाना ने हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गजेंद्र अपने परिवार के साथ मेरठ स्थित अजरारा गांव के रहने वाले थे। परिवार में कई सदस्य हैं। गजेंद्र दयालपुर इलाके में सैलून चलाते थे। परिवार ने बताया कि गजेंद्र बृहस्पतिवार को घर से सैलून गए थे। शाम छह बजे अपने चाचा तिलकराम से फोन पर बात की थी।

रात दो बजे तिलकराम के फोन पर पुलिस का काॅल आया और बताया कि गजेंद्र की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि रात 11:27 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि खजूरी चौक के पास सुनसान जगह पर झाड़ियों में एक व्यक्ति खून से लथपथ मिला है।

पुलिस ने घायल को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार का कहना है गजेंद्र की किसी से रंजिश नहीं थी। वह सुबह अपने सैलून जाते थे और रात को वापस आते थे। परिवार ने आशंका जताई कि लूट का विरोध करने पर गजेंद्र की हत्या हुई है। उनके पास से कोई सामान नहीं मिला है।


“पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।“

-आशीष मिश्रा, उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त।


यह भी पढ़ें- Delhi Crime: लूट का विरोध करने पर डीडीए पार्क में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या, चार गिरफ्तार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168339