search

Bihar Politics: अजय निषाद ने की घर वापसी, कांग्रेस छोड़ भाजपा में लौटे; पत्नी को मिलेगा टिकट?

LHC0088 2025-10-11 04:06:55 views 1345
  

कांग्रेस से भाजपा वापसी के बाद प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ अजय निषाद (दाएं)। साथ में हैं उनकी पत्नी रमा निषाद।



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। लोकसभा चुनाव में टिकट कटने पर कांग्रेस में गए अजय निषाद वापस भाजपा में शामिल हो गए। शुक्रवार देर शाम वह पटना में भाजपा में फिर शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने उनकी घर वापसी कराई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विदित हो कि मुजफ्फरपुर से दो बार भाजपा से सांसद रहे अजय निषाद ने पिछले साल लोकसभा चुनाव में पार्टी छोड़ दी थी। वह कांग्रेस से उम्मीदवार थे। चुनाव में उन्हें भाजपा के डा. राजभूषण चौधरी ने बड़े अंतर से हरा दिया था।

पिछले कई माह से अजय निषाद भाजपा में वापसी के लिए प्रयासरत थे। वह पत्नी रमा निषाद को विधानसभा चुनाव में उतारना चाह रहे हैं। माना जा रहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी को भाजपा कोई सीट देगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165667