search

बदायूं में अनियंत्रित ट्रक ने ली किसान की जान, गुस्साए ग्रामीणों ने घेराबंदी कर चालक को पुलिस को सौंपा

deltin33 2026-1-8 13:26:53 views 1249
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, बदायूं। दातागंज बदायूं मार्ग पर गुरुवार सुबह एक ट्रक की टक्कर से किसान की मृत्यु हो गई। चालक ट्रक को बदायूं की ओर भगा लाया। पीछा कर रहे ग्रामीणों ने उसे मझिया गांव के नजदीक आकर रोक लिया और चालक को पकड़ लिया।

उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। गुरुवार सुबह मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किसरूआ निवासी प्रेमपाल खेत से लौट रहे थे। तभी दातागंज की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी और उनकी कुचलकर मौके पर ही मृत्यु हो गई। चालक ट्रक को बदायूं की ओर दौड़ा कर ले आया।

हादसे को देखकर कई ग्रामीण उसके पीछे लग गए और उन्होंने दातागंज रेलवे फाटक के नजदीक उसे रोक लिया और चालक को पकड़ कर पीट दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  

यह भी पढ़ें- 8-लेन सड़क, V-शेप फ्लाइओवर और नो-ट्रैफिक जोन: जानें बरेली के नए पीलीभीत बाईपास की 5 बड़ी खासियतें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475657