search

अजय निषाद की भाजपा में घर वापसी, पटना में फिर थामा कमल

Chikheang 2025-10-11 03:36:48 views 1277
  

पटना में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अजय निषाद और अन्य। सौ. इंटरनेट मीडिया



डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Bihar Assembly Election 2025: एक ओर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं नेताओं का एक दल से दूसरे में जाने का क्रम भी चल रहा है। वहीं कुछ घर वापसी भी कर रहे हैं। पूर्व भाजपा सांसद अजय निषाद ने फिर से भाजपा की सदस्या ग्रहण कर ली है।    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अजय निषाद के साथ रमा निषाद ने भी भाजपा की सदस्यता ली। अजय निषाद दो बार मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट कटने के बाद वे पार्टी छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। डा.राजभूषण निषाद ने जीत हासिल की थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940