search

IND vs WI: यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन का जलवा, पहले दिन वेस्टइंडीज की गेंदबाजी साबित हुई हलवा

cy520520 2025-10-11 02:02:26 views 1266
  

वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन पारी के दौरान जायसवाल और साई। फोटो- ESPN



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली टेस्ट का पहला दिन भारत और जायसवाल के नाम रहा, जिन्होंने 173 रनों की नाबाद पारी खेली है। दूसरे दिन उनकी नजर दोहरे शतक पर होगी। भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट के नुकसान पर 318 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर जायसवाल के साथ नाबाद लौटे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और के एल राहुल (38) के आउट होने के बाद साई सुदर्शन के साथ मिलकर जायसवाल ने भारत को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया। साई सुदर्शन भी शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन वह 87 के निजी स्कोर पर जोमेल वारिकन का दूसरा शिकार बने जो कि पहले दिन विकेट हासिल करने वाले एकमात्र गेंदबाज रहे।

साई सुदर्शन के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दिन के खेल के अंत तक जायसवाल का साथ दिया और वह भी 20 रन बनाकर नाबाद ही पवेलियन लौटे हैं। जायडन सील्स ने भी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।
दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों की सबसे बड़ी साझेदारियां (भारत)

300 गांगुली - युवराज (पांचवां विकेट) बनाम पाक बेंगलुरु 2007
222 पंत - जडेजा (छठा विकेट) बनाम इंग्लैंड बर्मिंघम 2022
204 पंत - जडेजा (सातवां विकेट) बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2019
203* जडेजा - सुंदर (पांचवां विकेट) बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर 2025
193 जायसवाल - साई सुदर्शन (दूसरा विकेट) बनाम वेस्टइंडीज दिल्ली 2025
किसी भारतीय सलामी बल्लेबाज द्वारा पहले दिन सर्वाधिक रन

192 वसीम जाफर बनाम पाक, कोलकाता 2007
190 शिखर धवन बनाम श्रीलंका, गॉल 2017
179 यशस्वी जायसवाल बनाम इंग्लैंड, विशाखापट्टनम 2024
173 यशस्वी जायसवाल बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली 2025 *
167 गौतम गंभीर बनाम श्रीलंका, कानपुर 2009
2024 के बाद से किसी घरेलू टेस्ट के पहले दिन भारत की बल्लेबाजी

336/6 बनाम इंग्लैंड, विशाखापट्टनम
326/5 बनाम इंग्लैंड, राजकोट
339/6 बनाम बांग्लादेश, चेन्नई
46 ऑलआउट बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु
318/2 बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली
ऐसा रहा तीन सेशन का खेल

शुरुआती घंटे में कसी हुई गेंदबाजी करने के साथ ही वेस्टइंडीज ने अंतिम सत्र में अनुशासनात्मक गेंदबाजी की। पहले सत्र में 28 ओवर फेंके गए और 94 रन बने। इस दौरान भारत ने एक विकेट गंवाया। दूसरे सत्र में 30 ओवर फेंके गए और 126 रन बने। इस दौरान भारत ने कोई विकेट नहीं गंवाया।
दोहरे शतक पर जायसवाल की निगाहें

तीसरे और आखिरी सेशन में 32 ओवर फेंके गए और एक विकेट के नुकसान पर 98 रन बने। ओवर ऑल भारत इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में है और अभी भी पर्याप्त बल्लेबाजी बची हुई है। कल के दिन का खेल इस सवाल के साथ शुरुआत होगा कि जायसवाल दोहरा शतक बनाएंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: जसप्रीत बुमराह ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले बने इकलौते भारतीय तेज गेंदबाज, स्‍पेशल क्‍लब से भी जुड़े
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145557

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com