search

अमेठी में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, चार ग्रामीण झुलसे

LHC0088 2025-10-11 01:36:46 views 1251
  

करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत।  



जागरण संवाददाता, अमेठी। गांव में खराब पड़ी सोलर लाइट को ठीक करने का प्रयास ग्रामीण कर रहे थे। इसी दौरान बगल से गुजरी 11 हजार लाइन के चपेट में आने से चार ग्रामीण झुलस गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। तीन का इलाज चल रहा है। परिवारजन का रो रो कर बुरा हाल है।

जामो के पूरे जुम्मन मजरे दूरा मऊ गांव में क्षेत्र पंचायत निधि से सोलर लाइट स्थापित की गई थी, जो बीते कई दिनों से खराब पड़ी थी। ग्रामीण मो. आजाद, सूरज, धर्मेंद्र वर्मा व प्रकाश वर्मा शुक्रवार की सुबह सवा ग्यारह बजे के करीब खराब पड़ी सोलर लाइट को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान सोलर लाइट का पोल बगल से गुजरे 11 हजार लाइन पर गिर गया। इससे चारों ग्रामीण करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। सभी आनन-फानन में गौरीगंज के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने मो. आजाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन ग्रामीणों का उपचार कर घर भेज दिया।

मृतक की पत्नी कमरूल निशा, पुत्री समा बानो, समरीन बानो, अमरीन बानो व पुत्र मो. जुनैद का रो रो कर बुरा हाल है। प्रधान अमर बहादुर सिंह की सूचना पर पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई की।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165667