search

चंडीगढ़ में चीफ सेनिटरी इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी पर चलेगा आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा

Chikheang 2025-10-11 01:08:14 views 1257
  

चीफ सेनिटरी इंस्पेक्टर चंद्रमोहन और उनकी पत्नी के खिलाफ सीबीआई विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई।



  

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दो साल पहले सीबीआई एक लाख रिश्वत के केस में फंसे नगर निगम के चीफ सेनिटरी इंस्पेक्टर चंद्रमोहन और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा चलेगा। चंद्रमोहन की पत्नी काजल गुप्ता पीजीआई में नर्सिंग ऑफिसर है। सीबीआई ने दंपती के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। सीबीआई को रिश्वत मामले की जांच के दौरान दंपती से आय से 148 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली थी। पिछले 14 वर्षों में इनकी आय और कुल संपत्ति की जांच तो यह तथ्य सामने आए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सेनेटरी इंस्पेक्टर की शिकायत पर सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

सीबीआई को रिश्वत मामले में नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने शिकायत दी थी। जितेंद्र ने बताया था कि उसे किसी वजह से नौकरी से निकाल दिया गया था। नौकरी पर वापस रखने के नाम पर चंद्रमोहन और हेल्थ सुपरवाइजर संदीप धनखड़ ने उनसे तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी। जितेंद्र ने इस बारे में सीबीआई को सूचना दे दी। सीबीआई ने फिर ट्रैप लगाकर चंद्रमोहन और संदीप को गिरफ्तार कर लिया था।
बैंक लाॅकर से मिला था 1.67 करोड़ का सोना

सीबीआई ने रिश्वत मामले की जांच के दौरान चंद्रमोहन के घर की तलाशी ली थी। इस दौरान उनके बैंक लाकर के बारे में पता चला था जोकि चंद्रमोहन और उनकी पत्नी के नाम पर था। सीबीआई ने जब बैंक के उस लाकर की जांच की तो वहां 3300 ग्राम सोना मिला था जिसकी कीमत करीब 1.67 करोड़ रुपये थी। इसके बाद सीबीआई ने इनकी और संपत्ति का पता लगाने के लिए जांच को आगे बढ़ाया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167905