search

ड्यूटी के दौरान कटी उंगली, मुआवजा न मिलने पर मजदूर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

deltin33 2025-10-10 21:07:07 views 1273
  

ग्रेटर नोएडा में एक फैक्ट्री मजदूर ने फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है।  



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कोर्ट के आदेश पर कासना कोतवाली पुलिस ने एक फैक्ट्री मजदूर की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि फैक्ट्री में काम करते समय उसका हाथ प्रेस मशीन में फंस जाने से उसकी दो उंगलियां कट गईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आश्वासन के बाद भी उसे न तो काम दिया गया और न ही मुआवजा दिया गया। कासना कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। मूल रूप से संभल जिले के डाढ़ा इसमपुर गांव निवासी नरपाल लक्सर गांव में किराए पर रहता है। नरपाल ने बताया कि एक साल पहले वह कासना साइट पांच स्थित एक फैक्ट्री में ठेकेदार के पास हेल्पर का काम करता था।

काम करते समय उसका बायां हाथ प्रेस मशीन में फंस गया। इलाज के दौरान उसकी दो उंगलियां काटनी पड़ीं। उस समय फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार ने हर संभव मदद का वादा किया था। उन्होंने उसके मेडिकल और इलाज से जुड़े सभी दस्तावेज ले लिए, उसे नौकरी पर बहाल करने और पेंशन दिलाने का वादा किया।

हाथ ठीक होने के बाद, वह फरवरी 2025 में फैक्ट्री में काम मांगने गया, लेकिन ठेकेदार ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे भगा दिया। उसे मुआवज़ा भी नहीं दिया गया। कासना थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर फैक्ट्री प्रबंधन और ठेकेदार संतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जाँच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521