search

औरंगाबाद में बड़ा हादसा, सोन नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूबे; एक का शव बरामद

cy520520 2025-10-10 20:06:43 views 1265
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



संवाद सूत्र, नबीनगर (औरंगाबाद)। औरंगाबाद के नबीनगर प्रखंड के बडे़म थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के सामने शुक्रवार को नाव पलटने से उस पर सवार छह महिलाएं लापता हो गई।

एक का शव बरामद किया गया है। पांच की तलाश में अधिकारियों के साथ गोताखोर लगे हैं। नाव पर कुल 20 महिला समेत 22 ग्रामीण सवार थे। सभी नाव से सोन नदी पार कर सोन डिला जा रहे थे।  

नाव पलटने से उस पर सवार 22 ग्रामीण सोन नदी में डूब गए। 14 महिलाओं समेत 16 को सकुशल बचा लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बड़ेम गांव निवासी सलीम अंसारी की 21 वर्षीय पुत्री तमन्ना परवीन का शव बरामद किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पांच महिलाएं लापता हैं जिनकी खोजबीन ग्रामीणों के द्वारा की जा रही है। घटनास्थल पर बीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीओ निकहत परवीन, आपदा प्रभारी अंतरा कुमारी, बड़ेम थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी, एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल कैंप किए हैं।

बीडीओ ने बताया कि घटनास्थल पर एसडीओ संतन कुमार सिंह, सीडीपीओ संजय कुमार पांडेय पहुंच चुके हैं। कुछ देर में डीएम श्रीकांत शास्त्री पहुंच रहे हैं। एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163290