search

Diwali 2025: दीवाली पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, हो जाएंगे धनवान

Chikheang 2025-10-10 20:06:42 views 1287
  

Diwali दीवाली पर करें ये दान।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीपावली को हिंदू धर्म का बहुत बड़ा पर्व माना जाता है। यह पर्व न केवल प्रकाश का उत्सव है, बल्कि यह दान और पुण्य करने का भी एक शुभ अवसर है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दीवाली के दिन अपनी राशि के अनुसार दान करने से देवी लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं। इस साल दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

  

  • मेष (Aries) - मेष राशि वाले इस शुभ दिन पर गुड़, मसूर दाल, लाल वस्त्र, या किसी मंदिर में झाड़ू का दान करें। इससे धन-दौलत में अपार वृद्धि होती है।
  • वृषभ (Taurus) - वृषभ राशि वाले इस दिन चावल, चीनी, दही, या किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • मिथुन (Gemini) - मिथुन राशि के लोग इस दिन हरी मूंग दाल, हरे वस्त्र, या ब्राह्मणों को मिठाई खिलाएं। इससे करियर में सफलता मिलती है।
  • कर्क (Cancer) - कर्क राशि के लोग इस मौके पर दूध, चावल, सफेद मिठाई, या गौशाला में चारा दान करें। ऐसा करने से जीवन में शुभता का आगमन होगा।
  • सिंह (Leo) - सिंह राशि के लोग इस दिन गेहूं, गुड़, वस्त्र, या जरूरतमंद को भोजन का दान करें। ऐसा करने से मनचाहा फल मिलेगा।
  • कन्या (Virgo) - कन्या राशि के लोग इस शुभ अवसर पर हरी सब्जियां, साबुत धनिया, या कांसे के बर्तन का दान करें। इससे धन में वृद्धि होती है।
  • तुला (Libra) - इस दिन पुस्तक, दही, या किसी जरूरतमंद को सफेद वस्त्र का दान दें। इससे कार्यक्षेत्र में फायदा होगा।
  • वृश्चिक (Scorpio) - इस दिन गुड़, चने की दाल, या किसी शिव मंदिर में शहद का अभिषेक करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी।
  • धनु (Sagittarius) - इस दिन धनु राशि वाले पीले वस्त्र, केसर वाली खीर, या लोहे से बनी चीजों का दान करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी खुश होती हैं।
  • मकर (Capricorn) - इस दिन मकर राशि वाले साबुत उड़द दाल, कंबल, सरसों का तेल, या तिल का दान करें। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
  • कुंभ (Aquarius) - इस दिन काली उड़द दाल, हरी सब्जियां, या किसी देवी मंदिर में लाल गुलाल अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होगी।
  • मीन (Pisces) - इस दिन हल्दी, बेसन, पीली मिठाई, या जरूरतमंदों को कंबल दान करें। ऐसा करने से धन से जुड़ी मुश्किलें दूर होंगी।


यह भी पढ़ें- Diwali 2025: दीवाली पर राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, दूर होगी घर की दरिद्रता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168021