Forgot password?
 Register now
deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

जहानाबाद में सियासी हलचल: चुनाव में सीटों की अदला-बदली की चर्चा तेज, JDU की इस सीट पर HAM का दावा

cy520520 2025-10-10 09:36:14 views 244

  

बिहार चुनाव में सीट पर उलझी सियासत। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, जहानाबाद। जहानाबाद जिले के तीनों विधानसभा जहानाबाद, मखदुमपुर व घोसी में दूसरे चरण में 11 नवंबर को चुनाव होगा। 13 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल होगा।

पहले चरण के चुनाव को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के द्वारा अपने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने का काम शुरू हो चुका है। गुरुवार को जन सुराज पार्टी ने पहले चरण के चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार को महागठबंधन भी अपने प्रत्याशियों का लिस्ट जारी कर सकता है। एनडीए से अभी ऐसी कोई सूचना नहीं है। किसी भी राजनीतिक दल के द्वारा अभी दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है, इसको लेकर मतदाताओं में संशय कायम है। कयास का दौर जारी है।

जहानाबाद जिले में भी संशय के बीच तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। यहां सीटों की अदला बदली भी की जा सकती है। एनडीए में जदयू की जगह हम और हम की जगह जदयू और महागठबंधन में माले की जगह राजद चुनाव लड़ सकता है।

जदयू की जहानाबाद सीट पर हम पार्टी लगातार अपना दावा ठोक रही है। गत दिनों जहानाबाद आए हम पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री सह वर्तमान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने जहानाबाद सीट पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की थी।

मांझी से पहले हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष कुमार सुमन भी यहां से अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। हम पार्टी के द्वारा 15 सीट की मांग की जा रही है ,जिसमें जहानाबाद विधानसभा भी शामिल है।

जहानाबाद सीट से जदयू को 2020 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले 2018 के उप चुनाव में भी जदयू को हार मिली थी। वर्ष 2024 के लोक सभा चुनाव में भी जदयू प्रत्याशी को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में जहानाबाद सीट से हम की दावेदारी को बल मिल रहा है। मखदुमपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक राजद के सतीश कुमार दास हैं।

2015 के चुनाव में भी जदयू व राजद के गठबंधन में यह सीट राजद के खाते में गई थी, राजद के सूबेदार दास विधायक बने थे। तब एनडीए से हम पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी चुनाव मैदान में उतरे थे, जिनको हार का सामना करना पड़ा था।

वे गयाजी जिले के इमामगंज विधानसभा से भी चुनाव लड़े थे, जहां जीत हासिल की थी। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि हम और जदयू के बीच इन सीटों की अदला बदला हो सकती है।

जहानाबाद से हम के प्रत्याशी और मखदुमपुर विधानसभा से जदयू के प्रत्याशी चुनाव मैदान में आ सकते हैं। घोसी विधानसभा में भी सीटों की अदला बदली को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

वर्तमान विधायक भाकपा माले के रामबली प्रसाद यादव हैं। पूर्व सांसद डॉ जगदीश शर्मा के पुत्र पूर्व विधायक राहुल कुमार यहां से अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।

वे किस पार्टी से चुनाव मैदान में आएंगे, यह एक-दो दिन में साफ होने की उम्मीद है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि पूर्व विधायक इस बार राजद या कांग्रेस के टिकट पर भी घोसी से चुनाव लड़ सकते हैं।

ऐसी स्थिति में यहां भी सीट की अदला बदली हो सकती है। जदयू से यहां अन्य कई दावेदार भी हैं। 2010 के चुनाव में जदयू की सीट से राहुल कुमार विधानसभा पहुंचे थे।

2015 में एनडीए के हिस्सा थे ,हम पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे थे। जदयू के कृष्ण नंदन वर्मा जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2020 के चुनाव में जदयू से चुनाव मैदान में आए थे। भाकपा माले से रामबली प्रसाद यादव थे, जो अभी वर्तमान विधायक हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: अब क्या करेंगे NDA और महागठबंधन? AK के बाद PK ने भी बढ़ाया सिरदर्द

यह भी पढ़ें- पटना में छठ पूजा की तैयारी: जिला प्रशासन ने संभाला मोर्चा, 109 घाटों को 21 सेक्टरों में बांटा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Related threads

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

7333

Threads

0

Posts

210K

Credits

Forum Veteran

Credits
22205
Random