search

श्रीललिता सहस्त्रनाम का 1 करोड़ बार किया जाएगा मंत्रोच्चारण, श्रीविद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ की शुरुआत

LHC0088 2025-10-10 05:36:18 views 1259
  

संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी की ओर से कुमकुर्माचन महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिविल लाइंस स्थित 7 शंकराचार्य मार्ग में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में स्वामी वेदांती जी महाराज के जयंती के परिपेक्ष्य में देश के प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के ध्येय से श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का प्रथम दिवस संपन्न हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूरे विधि विधान से माता ललिता का पूजन कर महायज्ञ प्रारंभ हुआ। प्रतिदिन 2 हजार से अधिक महिलाएं और श्रद्धालु श्रीललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों को चार दिनों तक 1 करोड़ बार पढ़कर सिंदूर से अर्चना करेंगे।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी की ओर से अब तक देश के 29 प्रमुख शहरों में श्री विद्या महायज्ञ का आयोजन किया जा चुका है। महायज्ञ के प्रथम दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति आर महादेवन, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने महायज्ञ प्रारंभ किया।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा क देश के विकास की गति और बढ़े इसके लिए माता ललिता देवी से विशेष प्रार्थना है। माता से आकांक्षा है कि हमारा देश विश्वगुरु बने।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि आने वाला समय हमारे देश का ही है। सनातन धर्म हमारी ताकत है। जो व्यक्ति धर्म के साथ रहेगा, वह सदैव न्याय पथ पर चलेगा। देश विकास के पथ पर बहुत आगे बढ़ चुका है।

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने कहा की भारत को स्पिरिचुअल रिपब्लिक ऑफ इंडिया होना चाहिए। भारत सरकार के राज्य मंत्री डाॅ. एल मुरुगन ने कहा कि पूरे देश में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के प्रयास से राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अद्भुत प्रयास किया जा रहा है।

जिसकी सराहना करता हूं। युवा वर्ग को राष्ट्र के विकास हेतु अपने योगदान हेतु आगे आना चाहिए। दिल्ली की धरती पर यह ऐतिहासिक समागम का साक्षी बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि पूरी दुनिया भारत के नेतृत्व में चलने को आतुर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व आज पूरी दुनिया हमारे नेतृत्व में चलने को तैयार है।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि मां भारती के वैभव के वृद्धि हेतु हम समर्पित भाव से काम करते रहेंगे। कहा कि हम धर्म ध्वज के साथ राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ को संपन्न कराने के लिए प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्वशक्ति बनने की ओर बढ़ चुका है।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर, भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी मृदुला प्रधान, भारत सरकार के संसदीय विभाग के राज्य मंत्री डाॅ. एल मुरुगन, भारत सरकार की राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद नीरज शेखर, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्रराज और सांसद योगेंद्र चंदौलिया मौजूद रहे।

साथ ही दिल्ली भाजपा के प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, विधायक अभय वर्मा, अशोक गोयल, अजय महावर, दीपक चौधरी, अनिल शर्मा, हरियाणा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, एनसीयूआई के अध्यक्ष दिलीप संघानी, सर गंगाराम हाॅस्पिटल के अध्यक्ष डाॅ. डीएस राणा, राकेश बिंदल, ब्रजेश राय, सुमन शर्मा, रोहित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- \“हिंदुओं के खिलाफ एक और निर्णय...\“ मतांतरण रोकने के कानून से जुड़ीं याचिकाओं की SC में सुनवाई का विरोध
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
147759

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com