search

शाहदरा प्रशासन ने जींस-जैकेट फैक्ट्रियों में की छापेमारी, 28 बाल मजदूर कराए मुक्त, 4 फैक्ट्रियां सील

Chikheang 2025-10-10 03:36:42 views 1247
  



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। जाफराबाद इलाके में शाहदरा जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बाल मजदूरी करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने जींस व जैकेट सिलाई की चार फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर 28 बाल मजदूरों को मुक्त करवाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रशासन ने निगम को निर्देश देकर इन फैक्ट्रियों को सील करवाया। जाफराबाद थाना पुलिस ने बाल मजदूरी करवाने वालों पर केस दर्ज किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से जाफराबाद व इसके आसपास के क्षेत्रों में फैक्ट्री व दुकान संचालकों में अफरा तफरी मची रही।

प्रशासन ने मुक्त करवाए गए बाल मजदूरों को न्यायाधीश के सामने पेश किया। इसके बाद उनका मेडिकल करवाकर आश्रम भेज दिया है। मुक्त करवाए गए मजदूरों की उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच हैं। अधिकतर बच्चे बिहार व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

एसडीएम शाहदरा तपन झा ने बताया कि सूचना मिली थी कि जाफराबाद इलाके में फैक्ट्री व दुकानों में बच्चों से बाल मजदूरी करवाई जा रही है।

प्रशासन ने पुलिस, अर्धसैनिक बल, बीएसईएस, श्रम विभाग, निगम समेत अन्य विभागों के साथ मिलकर छापेमारी की। जींस व जैकेट सिलाई की फैक्ट्रियों में बच्चों से मजदूरी करवाई जा रही थी। बच्चे उन्हीं फैक्ट्रियों में रह रहे थे।

प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए उन फैक्ट्रियों को सील कर दिया। बच्चों के अभिभावकों को भी समझाया जाएगा कि वह बच्चों से मजदूरी न करवाएं।

यह भी पढ़ें- चलते-चलते गिरे, फिर नहीं उठे: तीस हजारी कोर्ट में ड्यूटी पर तैनात एएसआई की मौत, हार्ट अटैक से मचा हड़कंप
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167818