search

Bihar Politics: कर्पूरी को छोड़ दूसरा उप मुख्यमंत्री नहीं बन पाया सीएम, अब कौन तोड़ेगा रिकॉर्ड?

Chikheang 2025-10-10 03:06:47 views 1236
  



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के इतिहास में दलों ने दस उप मुख्यमंत्री बनाए लेकिन कर्पूरी ठाकुर को छोडकर कोई भी उप मुख्यमंत्री सीएम (मुख्यमंत्री) की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाया। रोचक रिकार्ड यह है कि सर्वाधिक सात उप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज में बने। पर, संयोजक ऐसा रहा कि बिहार में 1957 के उपरांत दलों के बनाए दस उप मुख्यमंत्री में एक मात्र कर्पूरी ठाकुर ही ऐसे उप मुख्यमंत्री रहे जो सीएम बन पाए। अबकी बार यानी 2025 के विधानसभा चुनाव में देखना है कि कौन उप मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के रिकार्ड को तोड़ता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बता दें कि बिहार में उप मुख्यमंत्री का पद पहली बार 1957 में अस्तित्व में आया था, तब श्रीकृष्ण सिंह सरकार में सत्ता संतुलन बनाए रखने के लिए अनुग्रह नारायण सिन्हा को उप मुख्यमंत्री की कुर्सी दी गई थी।

इसके उपरांत कई बड़े नेताओं ने उपमुख्यमंत्री का पद संभाला जिनमें अनुग्रह नारायण सिंह, कर्पूरी ठाकुर, जगदेव प्रसाद, राम जयपाल सिंह यादव, सुशील कुमार मोदी, तेजस्वी यादव, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा हैं।  

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार की राजनीति में सत्ता का केंद्र हमेशा मुख्यमंत्री के आसपास ही केंद्रित रहा है। उप मुख्यमंत्री का पद यहां सत्ता-संतुलन और जातीय-समीकरण को साधने का माध्यम ज्यादा रहा है, न कि उत्तराधिकारी तैयार करने का मंच। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में भी स्थिति कुछ बदली नहीं दिखती।

2025 के विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक समीकरणों में जबरदस्त हलचल है, लेकिन अभी तक तेजस्वी को छोड़कर ऐसा कोई उप मुख्यमंत्री नहीं दिखता, जिसके लिए दल के भीतर अगला मुख्यमंत्री कहा जा सके। देखना है कि बिहार की राजनीति में यह परंपरा टूटेगी या कायम रहेगी। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि वर्तमान में दोनों उप मुख्यमंत्री पूर्वी बिहार एवं एक ही लोकसभा क्षेत्र से हैं।
बिहार में अब तक बने उप मुख्यमंत्री

सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, सुशील मोदी, तेजस्वी यादव, राम जयपाल सिंह यादव, जगदेव प्रसाद, कर्पूरी ठाकुर, अनुग्रह नारायण सिन्हा।
सर्वाधिक लंबा रहा सुशील मोदी का कार्यकाल

बिहार में उप मुख्यमंत्री के रूप में सर्वाधिक लंबा कार्यकाल सुशील कुमार मोदी रहा। मोदी 24 नवंबर 2005 से 16 जून 2013 तक उप मुख्यमंत्री रहे। इससे पहले यह रिकॉर्ड अनुग्रह नारायण सिंह के नाम था। पहली बार अनुग्रह को श्रीकृष्ण सिंह की सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके उपरांत महामाया प्रसाद सिन्हा की सरकार में 1967 में कर्पूरी ठाकुर उप मुख्यमंत्री बनाए गए।

वहीं, 1970 में सतीश प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री बने तो उनकी सरकार में जगदेव प्रसाद को उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके उपरांत भोला पासवान शास्त्री की सरकार में राम जयपाल सिंह यादव को उप मुख्यमंत्री पद का दायित्व दिया गया था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167285