search

अपनी पत्नी को दोस्तों के साथ सुलाना चाहता था पति, महिला बोली- नहीं करूंगी... फिर सबके सामने कर दी ये हरकत

deltin33 2025-10-10 02:36:34 views 1242
  

अपनी पत्नी को दोस्तों के साथ सुलाना चाहता था पित, महिला बोली- नहीं करूंगी... फिर सबके सामने कर दी ये हरकत






जागरण संवाददाता, मेरठ। दहेजलोभी परिवार का उत्पीड़न सहती रही शहनाज ने हर जिम्मेदारी पूरी करने का प्रयास किया। पति ने जब उसे दोस्तों के सामने परोसने का प्रयास किया तो उसने इंकार कर दिया। विरोध करना उसे भारी पड़ा। पति ने तीनों बच्चों समेत मारपीट कर घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया। गुरुवार को महिला तीनों बच्चों को लेकर एसएसपी डा. विपिन ताडा से मिली। कहा, उसकी रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित पति को सजा दे दीजिए। एसएसपी ने सीओ को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लोहियानगर निवासी शहजान ने बताया कि उसकी शादी 23 जून 12 को शहजाद से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुरालिया दहेज को लेकर परेशान करने लगे। मांग पूरी नहीं करने पर उसे बेरहमी से पीटा जाता था। वह जुल्म सहती रही। उसके तीन बच्चे हो गए। इसके बाद भी उत्पीड़न जारी रहा। पति अपने दोस्तों को घर बुलाने लगा।

उस पर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। उसने मना किया तो बेरहमी से दोस्तों के सामने ही पीटा गया। उसके गले पर पैर रखकर जान लेने का प्रयास किया गया। उसे बच्चों समेत घर से निकालकर उसे तीन तलाक दे दिया गया। लोहियानगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शहनाज ने पति शाहजाद, ससुर व अन्य ससुरालियों पर कार्रवाई की गुहार की। एसएसपी ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476810