search

चीनी महिला के चक्कर में नौकरी से हाथ धो बैठे अमेरिकी राजदूत, US सरकार बोली- बर्दाश्त नहीं कर सकते

cy520520 2025-10-9 23:36:45 views 1261
  

महिला पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से संबंध होने का आरोप है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक राजनयिक को बर्खास्त कर दिया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उसने एक चीनी महिला के साथ रोमांटिक संबंध स्वीकार किया था।

इस महिला पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से संबंध होने का आरोप है। यह कार्रवाई बाइडेन प्रशासन की ओर से पिछले साल लागू किए गए नियम के तहत की गई है। यह चीन में अमेरिकी सरकारी कर्मियों और उनके परिवारों पर चीनी नागरिकों के साथ रोमांटिक या यौन संबंधों पर प्रतिबंध लगाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
संबंधों को छिपाने की बात कबूली

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने बताया कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मामले की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया। राजनयिक ने स्वीकार किया कि उसने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से संबंधित एक चीनी नागरिक के साथ अपने संबंधों को छिपाया था।

पिगोट ने कहा, “विदेश मंत्री रुबियो के नेतृत्व में, हम उन कर्मचारियों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाएंगे, जो हमारे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालते हैं।“ इस मामले ने अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते तनाव को और उजागर किया है, खासकर तब जब दोनों देश पहले से ही कई मुद्दों पर आमने-सामने हैं।

हालांकि राजनयिक का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया, लेकिन कंजर्वेटिव कार्यकर्ता जेम्स ओ\“कीफ द्वारा ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक गुप्त वीडियो में राजनयिक और उनकी प्रेमिका को दिखाया गया था। इस वीडियो ने मामले को और चर्चा में ला दिया।
चीन की क्या है प्रतिक्रिया?

बीजिंग में, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने इसे अमेरिका का आंतरिक मामला बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने कहा, “हम वैचारिक मतभेदों के आधार पर रेखा खींचने और चीन के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण बदनामी का विरोध करते हैं।“

यह भी पढ़ें: \“मीट मत खाना बस ग्रेवी खा लो...\“, फ्लाइट में यात्री को दिया वेज की जगह नॉनवेज खाना, दम घुटने से मौत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145844

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com