deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Weather Update: यूपी के इस शहर में तापमान में सर्वाधिक गिरावट, देखें कैसा रहेगा आज आगरा के मौसम का हाल

LHC0088 2025-10-9 17:06:13 views 1092

  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, आगरा। प्रदेश में बुधवार को आगरा में तापमान में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। यहां सामान्य से अधिकतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई, जिससे रात और सुबह के समय ठंड का अहसास शहरवासियों को हुआ। आगरा के बाद अलीगढ़ में सामान्य से अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। शहर में दिन में आंशिक बादल छाए रहे और धूप निकली। मौसम विभाग ने गुरुवार को आसमान साफ रहने व धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी, जबकि न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा अधिकतम तापमान

शहर में सोमवार व मंगलवार को वर्षा हुई थी। वर्षा से शहर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। बुधवार सुबह हल्के बादल रहे, लेकिन सुबह करीब आठ बजे धूप निकल आई। इसके बाद दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और हवा चलती रही। सूरज कभी बादलों की ओट में छिपा तो कभी धूप निकली।

अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विज्ञानी माे. दानिश ने बताया कि हरियाणा के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आगरा में सोमवार व मंगलवार को वर्षा हुई थी, जिससे तापमान में गिरावट आई। आगामी दिनों में तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।


48 घंटे में 30 एमएम वर्षा



मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक आठ एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। इससे पूर्व सोमवार सुबह 8:30 बजे से मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 22 एमएम वर्षा रिकॉर्ड हुई थी। 48 घंटे में 30 एमएम वर्षा शहर में रिकॉर्ड की गई।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
124775
Random