search

डब्ल्यूआईआई में प्रोजेक्ट मैनेजर सहित 20 पदो ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 47

देहरादून। सरकारी संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) ने विभिन्न विभागों में संविदा के आधार पर प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अलग-अलग कुल 20 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
  डब्ल्यूआईआई ने जिन 20 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें प्रोजेक्ट मैनेजर (प्रशिक्षण एवं क्षमता) के 1, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट - I (पारिस्थितिकी) के 1, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट - I (भूसूचना विज्ञान) के 1, प्रिंसिपल प्रोजेक्ट एसोसिएट (जलीय पारिस्थितिकी) के 1, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट (पारिस्थितिकी विष विज्ञान) के 1, प्रोजेक्ट एसोसिएट- II (पारिस्थितिकी) के 4, प्रोजेक्ट एसोसिएट- II (पारिस्थितिकी विष विज्ञान) के 1, प्रोजेक्ट एसोसिएट- I के 3, प्रोजेक्ट एसोसिएट- I (पारिस्थितिकी विष विज्ञान) के 2, प्रोजेक्ट एसोसिएट- I (वैश्विक सर्वोत्तम मानक) के 1, प्रोजेक्ट एसोसिएट- II (वैश्विक सर्वोत्तम मानक) के 1, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट - I (कांगर घाटी राष्ट्रीय उद्यान) के 1, प्रोजेक्ट सहयोगी- I (कांगर घाटी राष्ट्रीय उद्यान) के 1, और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट- I (चयनित पर्यावास निगरानी) के 1 पद शामिल हैं।




  इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 मई तय की गई है। ऐसे में जो भी इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे डब्ल्यूआईआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
  आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार प्राकृतिक विज्ञान में पीएचडी, प्राकृतिक विज्ञान/वन्यजीव विज्ञान/पारिस्थितिकी/वानिकी में मास्टर डिग्री, कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/आरएस-जीआईएस/एआई/इलेक्ट्रॉनिक्स में एमटेक/बीटेक, एमवीएससी/बीवीएससी, या नेट/गेट उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।




  आवेदकों की अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग/शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन इंटरव्यू, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 30,000 से 1,20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।




  एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 500 रुपए और एससी/एसटी के लिए 100 रुपए तय किया गया है।
  ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले डब्ल्यूआईआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में, आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।






Deshbandhu



UttarakhandCarrier Ship









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1410K

Credits

administrator

Credits
148078